ऐसे तो डक एक बहुत प्यारा सा पक्षी होता है लेकिन क्रिकेट में भी डक शब्द का प्रयोग किया जाता है। जब एक बल्लेबाज बिना कोई रन बनाए आउट हो जाता है तो इसे ही डक बोलते हैं।
वास्तविकता में डक नहीं यह duck’s egg होता है जिसका प्रयोग टेस्ट क्रिकेट शुरू होने के बहुत पहले से किया जाता रहा है।
इसके पीछे एक छोटी सी कहानी भी है-
वेल्स के राजकुमार जो बाद में किंग एडवर्ड 7 बने थे, वे जुलाई 1866 में शून्य पर आउट हो गए थे। इस घटना के बारे में डेली टाइम्स ने लिखा कि राजकुमार “retired to the royal pavilion on a ‘duck’s egg’.” बस यहीं से duck’s egg बल्लेबाजों के लिए दुःस्वप्न हो गया।
Duck’s egg कहने के पीछे यह भी तर्क दिया जाता है कि ‘0’ का आकार बत्तख के अंडे जैसा होता है, इसलिए 0 पर आउट होने को duck’s egg कहते हैं।
No comments:
Post a Comment